फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटियात में 600 करोड़ के प्रोजेक्टों से खुलेगा विकास का नया रास्ता : पठानिया

Sat, 10 Oct 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के प्रस्तावित दौरे के दौरान होंगे विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास
विज्ञापन

जरेई में मगन्यूई-रुडबा संपर्क मार्ग का भूमि पूजन, कहा- 1.58 करोड़ से बनेंगी दो संपर्क सड़कें

संवाद न्यूज एजेंसी

डलहौजी/ चंबा। भटियात विधानसभा क्षेत्र में 600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे के दौरान विभिन्न विभागों की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए जाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शनिवार को ककीरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरेई में मगन्यूई-रुडबा संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करने के बाद वैरियां गला में आयोजित जनसभा में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान मिनी सचिवालय, सिविल कोर्ट और सर्किट हाउस के साथ पेयजल, सिंचाई, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास प्रस्तावित हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने के साथ लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि मगन्यूई-रुडबा संपर्क मार्ग के निर्माण पर 89 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ककीरा, घटासनी, तारागढ़ और आसपास की पंचायतों में भी सड़क निर्माण और सुधार कार्य किए जा रहे हैं। प्रस्तावित 11 सड़क परियोजनाओं में से चार को वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सड़कों का निर्माण गुणवत्ता और टिकाऊपन के मानकों के अनुरूप करवाया जा रहा है।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत नैनीखड़ के तहत रैना-बलेरा संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण पर 69 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों संपर्क मार्गों पर कुल 1.58 करोड़ रुपये व्यय होंगे।
विज्ञापन


नैनीखड़ तक विस्तारित होगा संपर्क मार्ग
रैना में जनसभा के दौरान पठानिया ने स्थानीय लोगों की मांग पर घटासनी-लाहडू संपर्क मार्ग को नैनीखड़ तक विस्तारित करने की घोषणा की। उन्होंने ढुडियारा बंगला में खेल मैदान बनाने का आश्वासन भी दिया। इसके अलावा महिला मंडल भड़ेला, मगन्यूई-रुडबा, रैना और केहलू को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें