फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 28 पंचायतों के सेब पौधरोपण कार्यों की जांच तेज, एमबी और बिल-वाउचर खंगाले

Thu, 10 Sep 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना अधिकारी की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम ने चुराह में डेरा डाला
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीसी करेंगे पंचायत का औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा/चुराह। चुराह विकास खंड में वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान करवाए गए सेब पौधरोपण कार्यों की जांच तेज हो गई है। वीरवार को 28 पंचायतों में हुए कार्यों और उन पर खर्च राशि से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की गई।
धर्मशाला से ग्रामीण विकास विभाग के अधिशासी अभियंता और डीआरडीए के परियोजना अधिकारी समेत पांच सदस्यीय संयुक्त जांच टीम चुराह पहुंची है और पंचायतवार अभिलेख खंगाल रही है।
विज्ञापन

जांच के दौरान पंचायत सचिवों ने माप पुस्तिका (एमबी), बिल-वाउचर समेत विकास कार्यों से संबंधित अन्य दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत किए। टीम अभिलेखों में दर्ज कार्यों, भुगतान और अन्य विवरण का मिलान कर रही है। दस्तावेजों के आधार पर यह देखा जा रहा है कि पंचायतों में करवाए गए कार्यों और उन पर हुए खर्च का रिकॉर्ड नियमों के अनुरूप है या नहीं।
संयुक्त टीम की ओर से पंचायतवार दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया जा रहा है। जांच टीम आवश्यक तथ्यों और अभिलेखों को संकलित कर रही है, ताकि मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके। सेब पौधरोपण कार्यों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के साथ मौके पर किए गए कार्यों की स्थिति भी जांच का अहम हिस्सा रहेगी।
वहीं, शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त चंबा भी चुराह पहुंचेंगे। वह किसी पंचायत का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। इस दौरान मौके पर विकास कार्यों की स्थिति देखने के साथ संबंधित रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

डीआरडीए के परियोजना अधिकारी तवींद्र चनरिया ने बताया कि पंचायत सचिवों से एमबी, बिल-वाउचर और अन्य संबंधित दस्तावेज लिए गए हैं। संयुक्त टीम रिकॉर्ड की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को एडीसी चंबा भी चुराह पहुंचेंगे और जांच के तहत पंचायत का औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें