सलूणी (चंबा)। जिले के दिघाई की प्रियांशी ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की।
उनकी इस शानदार प्रतिभा से क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रियांशी ठाकुर दिवंगत सोहनलाल पहलवान की पोती हैं। उनके दादा की पहचान एक पहलवान के रूप में थी। प्रियांशी ने भी कुश्ती के मैदान में अपनी मेहनत और लगन से एक अलग मुकाम बनाया है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और डीएवी सुरंगानी को दिया है। यह पदक उनके खेल जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रियांशी के दादा दिवंगत सोहनलाल पहलवान थे। उनकी खेल से जुड़ी एक मजबूत पहचान थी। पोती प्रियांशी ने भी इसी विरासत को आगे बढ़ाया है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। यह उपलब्धि उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है। संवाद