फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छुट्टियों के बाद डलहौजी में आज से खुलेंगे निजी स्कूल

Mon, 03 Aug 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। बरसात की छुट्टियों के बाद डलहौजी के निजी स्कूल मंगलवार से खुलने जा रहे हैं। स्कूल खुलने के साथ ही शहर में एक बार फिर विद्यार्थियों की चहल-पहल और रौनक लौटेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिन से अवकाश के चलते निजी स्कूल बंद थे। अब स्कूल खुलने के साथ ही विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी। इससे डलहौजी की दिनचर्या फिर से सामान्य होती नजर आएगी। स्थानीय व्यापारियों को भी उम्मीद है कि स्कूल खुलने से बाजारों में रौनक बढ़ेगी और व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी। मानसून ब्रेक के बाद शिक्षा गतिविधियों के दोबारा शुरू होने से डलहौजी एक बार फिर विद्यार्थियों की चहल-पहल से गुलजार दिखाई देगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें