उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने वीरवार को चुवाड़ी में निजी स्कूल हिमालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के रिकॉर्ड की जांच पड़ताल की गई। जिसमें कैश बुक, अध्यापक व विद्यार्थी हाजिरी रजिस्टर, पीटीए रजिस्टर और स्कूल में चल रही अन्य गतिविधियों का रिकॉर्ड जांचा।
इसके अलावा स्कूल के अनुशासन, अध्यापकों का स्कूल के प्रति सहयोग एवं छात्रों की स्कूल वर्दी की भी जांच की गई। उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिमालय चुवाड़ी के रिकॉर्ड में सब कुछ सही पाया है। उन्होंने कहा कि तमाम निजी स्कूल नई एजुकेशन पॉलिसी के तहत शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही निर्देश जारी किए कि निजी स्कूल भी सरकारी स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें।
शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर आदेश जारी किए कि निजी स्कूलों में एनएसएस, एनसीसी और स्काउड एंड गाइड को तैनात किया जाए।