फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा शहर में सड़क हादसा, चालक की मौत

Wed, 24 Feb 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक दोपहिया वाहन चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक की पहचान अंकुर महाजन (25) पुत्र राजेश महाजन निवासी मोहल्ला सपड़ी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


अंकुर शहर में ही कपड़े की दुकान चलाता था। अंकुर मंगलवार देर रात बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। इस दौरान टैक्सी स्टैंड के पास सड़क पर चल रही खच्चर उसकी बाइक के सामने आ गई। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बाइक को नियंत्रित नहीं कर सका। खच्चर से टकराने के बाद बाइक सड़क पर पलट गई और करीब 40 फीट तक चालक को घसीटते हुए ले गई। इसके बाद चालक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया।

घटनास्थल के बिल्कुल सामने उपायुक्त कार्यालय में मौजूद चौकीदार ने इस हादसे की सूचना सिटी चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस अंकुर को अस्पताल ले आई। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सीएमओ डॉ. जीआर कौशल ने बताया कि मंगलवार देर रात के समय बाइक दुर्घटना के एक घायल को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया था। परंतु घायल युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को घटना में मारे गए युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। इसके अलावा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने चाहिए। इससे हादसे की स्थिति में जान बचने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें