फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के 500 युवाओं को निजी कंपनियां देंगी रोजगार

Thu, 18 May 2023 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के आठवीं से आईटीआई पासआउट 500 युवक-युवतियों को निजी कंपनियों की ओर से रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से 27 मई को जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल कॅरिअर सेंटर बालू (चंबा) में सुबह 10 से शाम चार बजे तक लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 15 से 20 नियोजकों की ओर से विभिन्न पदों हेतु जिला चंबा और अन्य स्थानों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि मेले में आठवीं, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएट, टीजीटी मेडिकल, आर्ट्स विषय के साथ टेट, एनटीटी, शास्त्री टेट सहित बीबीए और आईटीआई पास पुरुष एवं महिला इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त शैक्षणिक योग्यता के साथ आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, अपना बायोडाटा, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र सहित तीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें