फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दुनाली के पास हवा में लटक गई निजी बस

Sun, 02 Aug 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। दुनाली के समीप निजी बस हवा में लटक गई। बस के अंदर उस समय कोई भी यात्री नहीं था। चालक ने जहां बस को खड़ा किया था, वहां से अचानक ही खिसक गई।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि खाई में गिरने के बजाय बस हवा में लटकी रही। इसे जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया। यह बस प्रतिदिन शाम को चंबा से बतोट के लिए रवाना होती है। रात को दुनाली में रुकती है। अगले दिन सुबह बस बतोट पहुंचकर सवारियां लेकर चंबा लौटती है। शनिवार रात को भी बस दुनाली बस स्टेशन पर खड़ी थी। रविवार सुबह चालक ने बस को स्टार्ट किया और किसी कार्य से नीचे उतर गया। इसी दौरान बस अचानक खिसकने लगी। कुछ दूरी पर जाकर हवा में लटक गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें