फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोपों पर प्रधानाचार्य ने भेजी रिपोर्ट

Wed, 04 Nov 2026 10:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मैहला शिक्षा खंड के एक सरकारी स्कूल में छात्रा से शौचालय साफ करवाने और विरोध पर जातिसूचक शब्द कहने के आरोपों के मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मल्टी टास्क वर्कर की ओर से कारण बताओ नोटिस के भेजे गए जवाब से असंतुष्ट प्रधानाचार्य ने रिपोर्ट उच्च शिक्षा उपनिदेशक को भेज दी है। वहीं, प्रधानाचार्य ने कर्मचारी और उसके रिश्तेदारों पर धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत देने की बात कही है।
मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद सामने आया था। इसमें छात्रा ने आरोप लगाया था कि शौचालय की टाइलें साफ करने से मना करने पर कर्मचारी ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्द कहकर उसे अपमानित किया था।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था लेकिन उसका जवाब संतोषजनक नहीं मिला। कर्मचारी ने घटनाक्रम रविवार का बताया जबकि रविवार को स्कूल में अवकाश रहता है। कर्मचारी की ओर से गलती भी स्वीकार नहीं की गई है।
वहीं, वीडियो बनाने वाली महिला ने स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी हाजिरी लगाने के बाद घर चले जाते हैं, जबकि विद्यार्थियों पर सफाई कार्य का दबाव बनाया जाता है।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि प्रधानाचार्य की रिपोर्ट मिलने के बाद जांच कमेटी गठित की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें