फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भाजपा ने विधायक हंसराज के समर्थन में निकाली रैली

Thu, 29 Aug 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के चुराह में रैली निकालते बीजेपी के कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह के विधायक हंसराज के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भंजराड़ू में रैली निकाली। रैली में महिला कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की गई। विधायक हंसराज पर आरोप लगाने वाली लड़की के पिता ने कहा कि कुछ लोगों ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हो-हल्ला किया। बस स्टैंड से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली गई। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। चुराह मंडल भाजपा अध्यक्ष तिलक ठाकुर, उपाध्यक्ष अमर चंद ठाकुर और किसान मोर्चा के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस की तरफ से भाजपा विधायक को बदनाम करने की साजिश रची गई थी। जिस लड़की को उन्होंने मोहरा बनाया था, उसी ने उनकी पोल खोलते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। रैली के दौरान कई महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस नेता चुराह की लड़कियों को इस तरह बदनाम न करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें