फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष के क्षेत्र में रिपोर्टिंग व मीडिया की चुनौतियों पर मंथन

Wed, 16 Nov 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
प्रैस द‌िवस मनाते पत्रकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय के प्रेस रूम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडीएम शुभकरण सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में संघर्ष क्षेत्र की रिपोर्टिंग व मीडिया की चुनौती विषय पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


एडीएम शुभकरण सिंह ने चर्चा में भाग लेते हुए बताया कि मीडिया का काम न सिर्फ आतंकवादग्रस्त क्षेत्रों में चुनौती पूर्ण है बल्कि दूसरे इलाकों में भी मीडिया कर्मी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्हें आए दिन ऐसे माहौल का सामना करना पड़ता है जो खतरनाक है।

वरिष्ठ पत्रकार बाल कृष्ण पराशर ने मीडिया कर्मियों की विश्वसनीयता व आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विचार व्यक्त किए। स्वर्ण दीपक रैणा ने नब्बे के दशक की रिपोर्टिंग के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


राकेश शर्मा ने मौजूदा समय में पत्रकारिता में पेश आ रही दिक्कतों और जोखिम पर चर्चा की। अजीत सिंह, दीपक शर्मा व विनोद कुमार ने चंबा जिला में पत्रकारिता के अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब के अध्यक्ष योगेश महेंद्रू ने एडीएम चंबा शुभकरण सिंह व डीपीआरओ रवि वर्मा का कार्यक्रम के आयोजन पर धन्यवाद किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें