फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: समाजसेवा के बूते पंचायत चुनाव में दावा ठोंकने की तैयारी

Thu, 23 Apr 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज सेवा के दम पर अब दिग्गज उम्मीदवारों के समीकरण बिगड़ने की संभावना
विज्ञापन


समाजसेवा में रहे सक्रिय, अब नगर परिषद और पंचायत चुनावों में आजमाएंगे भाग्य
संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। नगर परिषद चुनावों की घोषणा और पंचायत चुनावों की आहट से अब समाजसेवा करने वाले भी चुनावी समर में कूदने की तैयारी में हैं। नगर परिषद सहित पंचायत चुनावों में सोशल मीडिया के जरिये दावेदारी जता रहे हैं।
विज्ञापन

समाज सेवा के बूते वार्ड पार्षद से लेकर पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्य की कुर्सी काबिज करने की राह तलाश रहे हैं। हालांकि, समाजसेवियों की राह आसान नहीं होने वाली। लंबे समय से इन पंचायत और नगर परिषद चुनावों में धाक जमा बैठे दिग्गज उनकी खूब परीक्षा भी लेंगे। दूसरी तरफ यह भी माना जा रहा है कि समाज सेवा के जरिये चुनावी दावेदारी ठोंकने वाले उम्मीदवार दिग्गजों के समीकरण बिगाड़ने का काम भी कर सकते हैं। नगर परिषद के चुनावों की तिथियां घोषित होने के बाद सोशल मीडिया में उम्मीदवारों की फौज तैयार हो गई है। हालांकि, दिग्गजों ने अभी तक सोशल मीडिया में बतौर प्रत्याशी सामने आने से गुरेज कर रहे हैं। अनुभव का इस्तेमाल करते हुए यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि कितने उम्मीदवार इस बार उनके समक्ष चुनाव में उतरेंगे। खैर, नामांकन के बाद ही पता लगेगा कि कितने समाज सेवी अपनी चुनावी ताल को जारी रख पाएंगे। गौरतलब है कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से नगर निकायों के चुनावों की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब चुनावी समर में कूदने वाले उम्मीदवार भी सक्रिय हो गए हैं। समाज सेवा में अपना नाम कमाने वाले अब गांव और शहर की संसद में भी अपना नाम देख रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें