फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डीएलएड प्रशिक्षु फील्ड मूल्यांकन के लिए किए रवाना

Thu, 23 Apr 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
-डाईट चंबा में आयोजित हुई कार्यशाला, पहले दिन दी थी जानकारी
विज्ञापन

-टैबलेट्स के माध्यम से चयनित विद्यालयों में करेंगे मूल्यांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) चंबा में आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन दोपहर बाद डीएलएड प्रशिक्षुओं फील्ड मूल्यांकन के लिए रवाना किया गया।
इससे पहले कार्यशाला के अंतिम दिन प्रशिक्षुओं को फील्ड मूल्यांकन के संदर्भ में जानकारी दी। यह कार्यशाला जिला शिक्षा उपनिदेशक उच्च एवं क्वालिटी कंट्रोल व जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा विकास महाजन के मार्गदर्शन में आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी जिला समन्वयक अभिमन्यु ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्य में विशेष रूप से हेमराज एवं तिलक राज विशेषज्ञों की ओर से मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को एनसीईआरटी एवं एससीईआरटी की ओर से उपलब्ध करवाए गए टैबलेट प्रदान किए गए हैं। इन्हीं टैबलेट्स के माध्यम से चयनित विद्यालयों में कक्षा तृतीय के विद्यार्थियों का मूल्यांकन प्रशिक्षु करेंगे। यह मूल्यांकन फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी ग्रेड-3 के तहत किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों की हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित विषयों में अधिगम उपलब्धियों का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षु मूल्यांकन की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। यह मूल्यांकन डिजिटल माध्यम से होगा। इस दौरान क्षेत्र अन्वेषक बाथरी, पनसेई, भरमौर, टोली, भलोठ, डीएवी स्कूल चंबा, किड्स इंटरनेशनल स्कूल चंबा, मेंगल, साहला, कुट, लिल्ह, थरेड़, भौंई, अरयास, जूरी, लेसवीं, सुंगल, भड़ोल, ददरियाड़ा, द्रेकड़ी, करवाल और नगाली मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें