फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किहार-भांदल में नशे के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ने की तैयारी

Thu, 20 Aug 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतों में नशा निवारण समितियों की बैठक, एसडीएम रहे मुख्यातिथि
विज्ञापन

चिट्टा तस्करी पर सामुदायिक निगरानी और युवाओं की सुरक्षा पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। चिट्टा और सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते खतरे के बीच ग्राम पंचायत किहार और भांदल में नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किहार और भांदल में बैठक हुई। इसमें एसडीएम सलूणी सुरेंद्र कुमार कटोच मुख्यातिथि रहे। इस दौरान क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों में चिट्टा व अन्य सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते प्रचलन पर गंभीरता से मंथन किया गया। समिति सदस्यों ने नशे के कारण होने वाले सामाजिक, शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दुष्प्रभावों को लेकर चिंता जताई। इसकी रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर समन्वित प्रयास तेज करने पर बल दिया। स्थानीय स्तर पर नशा निवारण स्वयंसेवकों का नेटवर्क तैयार करने और युवाओं से जुड़े मामलों पर सामुदायिक स्तर पर प्रभावी निगरानी रखने की योजना पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्र को नशे की गिरफ्त से बचाने, युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में लगातार जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर, एसएचओ जगवीर सिंह, प्रधानाचार्य योगेश, पंचायत सचिव दीप ठाकुर, पटवारी मान सिंह, बीडीसी सदस्य धर्म सिंह पठानियां, आशा वर्कर ममता देवी, पुष्पा कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें