फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के 47 और स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा देने की तैयारी

Sat, 17 Aug 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले की 47 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में अब वोकेशनल कोर्साें में बढ़ोतरी होगी। इसके लिए समग्र शिक्षा के तहत इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। इसमें स्कूलों के नाम सहित कोर्स दर्शाए गए हैं।
विज्ञापन

अगर सरकार प्रस्ताव को स्वीकृति देती है तो इससे स्कूलों में शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों को अन्य विषयों में भी वोकेशनल की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। समग्र शिक्षा की इस तरह की पहल का मकसद सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देना है।
दुर्गेठी, गोला, मउआ, समलेऊ, शेरपुर, सुंड़ला, रखेड़, सेंचूनाला, मोरठू, चूहन, ब्रेही, भराड़ा, चंडी, धुलारा, धरवास, साच पांगी, सिंगाधार, बनेटा, चनानू, लिग्गा, मलाल, कुठेड़, रान, सरार, पुखरी, पज्जा, टिकरू, देवी कोठी, सनवाल, गरनोटा, खुशनगरी, भरमौर, मांधा, संधी, प्रौथा, रैल्ला, थल्ली, थनेई, साहला, डांड, बघेईगढ़, गनेड़, ब्वॉयज स्कूल चंबा, सरोल, थल्ली, बंजवाड़, कुठेड़ में नए वोकेशनल कोर्स शुरू करने को प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


ये हैं कोर्स
वोकेशनल में टूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी, हेल्थ केयर, आईटीईएस, रिटेल, ब्यूटी एंड वेलनेस, प्राइवेट सिक्योरिटी, प्लंबिंग, ऑटोमेटिव, डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, फूड बेवरेजेस सर्विस असिस्टेंट्र, माइक्रो फाइनांस एग्जीक्यूटिव सहित एग्रीकल्चर कोर्स शामिल हैं।

जिला वोकेशनल समन्वयक केवल शर्मा ने बताया कि 47 सरकारी स्कूलों का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। अनुमति मिलते ही इन स्कूलों में वोकेशनल कोर्साें में पढ़ाई शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें