चंबा। बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों में सवार लोगों की जांच पड़ताल अब पुलिस कर्मी पीपीई किट और फेस शिल्ड पहनकर करेंगे। इसके लिए पुलिस विभाग ने जिले के तीन स्थानों तैनात पुलिस जवानों को यह किटें मुहैया करवा दी है। यह वह स्थान है जहां से बाहरी राज्यों और जिलों के वाहनों की चंबा में एंट्री होती है। बाहर से जो भी वाहन चंबा में प्रवेश करता है, तो उसकी सबसे पहले एंट्री कटोरी बंगला, सांझी नाला और हटली में होती है। इसको देखते हुए पुलिस विभाग ने इन स्थानों पर नाके लगाए हैं। यहां पर तैनात पुलिस ने जवान बाहर से आने वाले वाहनों और उसमें सवार लोगों की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विभाग ने पुलिस जवानों की सुरक्षा को देखते हुए पीपीई किट और फेस शिल्ड देने का फैसला लिया है। अब जवान बेखौफ होकर ड्यूटी कर पाएंगे। ड्यूटी के दौरान उन्हें कोरोना संक्रमण का खतरा भी नहीं सताएगा।
इनसेट
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि उपरोक्त तीन स्थानों पर ड्यूटी दे रहे पुलिस जवानों को पीपीई किट और फेस शिल्ड प्रदान की गई है। यहां पर कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का ज्यादा खतरा है। विभाग पुलिस जवानों की सुरक्षा को लेकर हर संभव प्रयास कर रहा है।