फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विद्युत प्रोजेक्ट से उपजाऊ भूमि को पहुंचा नुकसान, दिलाएं मुआवजा

Tue, 21 Oct 2025 08:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की जगत ग्राम पंचायत के उरेई गांव के लोगों ने निजी विद्युत प्रोजेक्ट प्रबंधन पर 30 बीघा उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। प्रभावितों ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को ज्ञापन सौंप कर मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

प्रभावित जगदीश, अतुल कुमार, उत्तम चंद, रजिंद्र कुमार, जय करण, देश राज, योग राज, चतरो राम, पवन कुमार और गीता देवी ने बताया कि निजी कंपनी की ओर से अपना काम निकालने के चलते लोगों की उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंचाया है। कंपनी की ओर से प्रोजेक्ट से निकल रहे वेस्ट और अन्य मलबे को खेतों में डंप कर दिया है। इससे 30 परिवारों के खेताें को नुकसान पहुंचा है। कई बार कंपनी प्रबंधन, भरमौर प्रशासन, वन विभाग और राजस्व विभाग को भी इस समस्या से अवगत करवाया है। हालांकि आज तक प्रभावितों को उनका हक नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें