फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेड़ गिरने से टूटे बिजली के तार, वाहन को भी क्षति

Fri, 21 Aug 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के कैफे-कसाकड़ा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाद पेड़ गिरने से हादसा टल गया। पेड़ की चपेट में एक वाहन भी आ गया। गनीमत रही कि हादसे में वाहन को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और चालक भी सुरक्षित रहा।
विज्ञापन

दोपहर बाद एसपी आवास के समीप अचानक एक पेड़ गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहा वाहन भी इसकी चपेट में आ गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर कुछ समय के लिए आवाजाही प्रभावित हो गई। इस मार्ग से दिनभर सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है। पैदल भी लोग नए बस अड्डे और कसाकड़ा की ओर आने-जाने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। बिजली की लाइन भी पेड़ की चपेट में आ गई। इससे बिजली के तार टूटकर सड़क पर गिर गए। सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम पहुंची और पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। वहीं, बिजली बोर्ड के कर्मचारी भी क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें