फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गड्ढे कर नहीं की भराई, 20 दिन से कामला में सड़क किनारे खड़ी जेसीबी

Sun, 01 Feb 2026 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता-लाहडू सड़क के सुधारीकरण का कार्य इन दिनों चल रहा है लेकिन कामला क्षेत्र में यह काम आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। हालात ऐसे है कि जेसीबी मशीन बीते करीब 20 दिनों से सड़क किनारे खराब पड़ी है। मशीन द्वारा सड़क किनारे गड्ढे तो खोद दिए गए हैं लेकिन उनकी भराई नहीं की गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढों के कारण वाहन बार-बार उनमें फंस रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वहीं जेसीबी के आगे से गुजर रही पाइप लाइन में भी लीकेज हो गया है, जिससे सड़क पर कीचड़ फैल गया है। कीचड़ के कारण लोग फिसलकर गिर रहे हैं लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में महिंद्र कुमार, नवीन कुमार, रविंद्र कुमार, देस राज, सचिन कुमार, सुनील कुमार ने बताया कि 20 दिन से जेसीबी यहीं खड़ी है लेकिन काम आगे नहीं बढ़ा। गड्ढों में वाहन फंस रहे हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही। जहां खोदाई की गई है, वहां पाइप लाइन भी लीक हो रही है। कीचड़ के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द मशीन ठीक कर काम पूरा नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें