फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बहाव सिंचाई योजना लाहड़ू का उद्घाटन

Sun, 01 Feb 2026 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत परछोड़ के लाहड़ू में 47 लाख रुपये की लागत से पुनर्निमित बहाव सिंचाई योजना लाहड़ू का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उद्घाटन किया। इस सिंचाई योजना के तहत 1560 मीटर लंबी विभिन्न सिंचाई कूहलों का निर्माण किया गया।
विज्ञापन

इस सिंचाई योजना से 100 परिवारों की 11.74 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक विकास कार्य दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किया जा रहा है तथा सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व पेयजल सहित सभी मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित कार्यों को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
वर्तमान में इस क्षेत्र में जल शक्ति विभाग से संबंधित 365 करोड़ रुपये की लागत की 46 विकास योजनाओं का कार्य प्रगति पर है जिनमें 23 पेयजल योजनाएं, 18 सिंचाई योजनाएं, तीन बाढ़ नियंत्रण तथा दो सीवरेज योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भटियात विस क्षेत्र में 71 सिंचाई योजनाओं के माध्यम से 2642 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान की जा रही है। जल शक्ति मंडल चुवाड़ी ने लगभग 500 करोड़ रुपये की नई विकास योजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें