फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गड्ढे बने खतरा… तारकोल की जगह डाल दी मिट्टी

Tue, 18 Nov 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर नेशनल हाईवे (एनएच) पर जुलाहकड़ी से करियां तक की सड़क पर गड्ढों में मरम्मत के नाम पर तारकोल की बजाय सूखी मिट्टी डाल दी गई है। हवा के साथ उड़ रही यह मिट्टी सीधे वाहन चालकों की आंखों में जा रही है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार हरदासपुरा में कुछ महीने पहले सड़क की खोदाई की गई थी, तब से गड्ढों की समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि शहर का यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों में एनएच की स्थिति का अनुमान लगाना मुश्किल नहीं है।
वाहन चालक योगराज, केवल, सुनील कुमार, अजय कुमार, महिंद्र, किशोर, धर्मपाल, नरेंद्र और सुरेश ठाकुर ने बताया कि गड्ढों से न केवल वाहनों को क्षति पहुंच रही है बल्कि रोजाना सफर करने वालों के लिए सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन गई है। उनका कहना है कि मरम्मत के लिए सही सामग्री जैसे तारकोल का प्रयोग किया जाना चाहिए, न कि सिर्फ मिट्टी डालकर काम टालने की कोशिश। एनएच के अधिशासी अभियंता मीत कुमार ने बताया कि समस्या को लेकर विभाग सक्रिय है और जल्द ही गड्ढों की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें