फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नए साल में 4,000 की आबादी को मिलेगा पुल का तोहफा

Fri, 13 Dec 2024 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा विधानसभा क्षेत्र की चार पंचायतों के 4,000 लोगों को नए साल में रावी नदी पर वाहन योग्य पुल का तोहफा मिलेगा। इन पंचायतों के लोगों को पुल बनने से बस सहित अन्य वाहनों की सुविधा उपलब्ध होगी। करियां में रावी नदी में बनाए जा रहे 110 मीटर लंबे पुल का 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अगले साल मार्च माह में इस पुल का कार्य समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 90 मीटर पुल बनकर तैयार हो चुका है। बचे हुए 30 मीटर पुल का कार्य जोर-शोर से चलाया गया है। पुल के निर्माण पर 7.24 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पुल के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रोजाना वहां पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत भडियां कोठी, जटकरी, कुपाहड़ा और बैली के लोग करियां से होकर अपने घरों के लिए आवाजाही करते हैं। पैदल आवाजाही के लिए इन लोगों के लिए वहां पर पुल बना है। लेकिन, उस पुल के पर बस सहित अन्य भारी भरकम वाहनों के गुजरने पर पाबंदी है। क्योंकि पुल इतना भार उठाने के लिए सक्षम नहीं है। ऐसे में लोग लंबे समय से वहां पर पक्का वाहन योग्य पुल बनाने की मांग कर रहे थे। विभाग ने लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार को पुल का प्रस्ताव बनाकर भेजा। सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए बजट जारी किया।
झूला पुल से मिलेगी छुटकारा
इस पुल के बनने से सबसे ज्यादा लाभ तड़ग्रां गांव के लोगों को होगा। जिन्हें रावी नदी पार करने के लिए घरूरू यानी झूला पुल से होकर जाना पड़ता है। इसमें कई लोग घरूरू से गिरकर घायल हुए। एक व्यक्ति की जान भी चली गई। एक व्यक्ति रावी नदी में बह गया था। जिसे बड़ी मुश्किल से बचाया गया था। ऐसे में अब गांव के लोगों को पुल के साथ बस और अन्य वाहनों की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन


करियां में रावी नदी में बनाए जा रहे पुल का 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पुल का काम नए साल में पूरा हो जाएगा। इस पुल के बनने से चार पंचायतों के लोेगों को लाभ मिलेेगा।
विज्ञापन

भास्कर सहगल, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें