सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के गुठाण गांव की पूजा राणा का टीजीटी आर्ट्स में चयन हुआ है। जनवरी में आयोजित टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है।
इसमें पूजा सफल रही हैं। उन्हें काउंसलिंग के लिए हमीरपुर बुलाया गया है। पूजा के पिता कुलदीप राणा मनरेगा में मजदूरी करते हैं जबकि माता गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी से पूरी की है। स्नातक की पढ़ाई सलूणी कॉलेज से की। शिमला में एमए और बीएड की डिग्री हासिल की। वह पिछले पांच वर्षों से टीजीटी आर्ट्स की तैयारी में जुटी रहीं। पूजा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से पढ़ाई के प्रति गंभीर रही हैं। संवाद