फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बग्गा बांध पहुंची प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम, पर्याप्त पानी छोड़ा जा रहा या नहीं की जांच

Sun, 15 Dec 2024 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
बग्गा में चमेरा जलाश्य से 15 प्रतिशत पानी छोड़ने की जांच करती प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम।
विज्ञापन
कुरांह कूड़ा संयंत्र का भी किया निरीक्षण, बंद पड़ा मिला कूड़ा संयंत्र
विज्ञापन

कूड़ा संयंत्र में निष्पादन कार्य ठप होने को लेकर नप से की जाएगी बात : राहुल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने एनएचपीसी के बग्गा बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान यह जांच की गई कि सर्दी के मौसम में बांध से 15 प्रतिशत पानी छोड़ा जा रहा है या नही।
टीम ने इस संबंध में पूरी जांच पड़ताल की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता ने परियोजना के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए। इसके बाद पीसीबी टीम ने एनएचपीसी की ओर से करियां में बनाए गए प्लांट का भी निरीक्षण किया। यहां पर कुछ कमी नजर आई, तो उसे सुधारने के लिए एनएचपीसी के अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया। बग्गा बांध के अलावा अन्य बांधों का भी टीम ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बांधों में 15 प्रतिशत पानी छोड़ने की जांच करने के बाद पीसीबी की टीम ने कुरांह में संचालित कूड़ा संयंत्र का औचक निरीक्षण किया। जहां पर पाया गया कि एक माह से कूड़ा निष्पादन का कार्य ठप है। इसे लेकर पीसीबी ने वीडियोग्राफी भी की है। अब पीसीबी की टीम इस मामले को लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से मुलाकात करके कूड़ा संयंत्र के बारे में रिपोर्ट लेगी। उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पीसीबी की तरफ से नगर परिषद को कूड़े का सही तरीके से निष्पादन नहीं करने को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कूड़ा संयंत्र को लेकर भी नगर परिषद को एक ओर नोटिस जारी कर सकता है।
विज्ञापन

इनसेट
चमेरा जलाश्य के साथ कूड़ा संयंत्र कुरांह का औचक निरीक्षण किया गया। कूड़ा संयंत्र को लेकर ही जल्द ही नप के ईओ से बात की जाएगी। सभी पन विद्युत परियोजना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बांधों से नियमानुसार 15 प्रतिशत पानी छोडें। राहुल शर्मा, पीसीबी के सहायक अभियंता

बग्गा में चमेरा जलाश्य से 15 प्रतिशत पानी छोड़ने की जांच करती प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें