मेडिकल कॉलेज चंबा में कोविड टेस्ट करवाने के लिये लगी भीड़ व सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिले में वीरवार को एक पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला है। कर्मचारी पुलिस लाइन चंबा में तैनात था। नया मामला आने के बाद जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 14 पहुंच गई है।
वीरवार को एंटीजन रैट किट से 133 सैंपलों की जांच की गई। इसमें सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। जबकि पीसीआर लैब में भेजे गए सैंपलों में एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने इसकी पुष्टि की है।