फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह घूमने वाले लोगों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बनीखेत टोल टैक्स बैरियर के समीप पुलिस ने मंगलवार को नाका लगाया। नाकाबंदी के दौरान आवाजाही करने वाले वाहन चालकों से पूछताछ की गई। साथ ही बेवजह घूमने वाले लोगों को घरों को वापस भेजा गया।
विज्ञापन

मौके पर तैनात पुलिस चौकी बनीखेत की टीम ने लोगों को कोरोना की रोकथाम और बचाव का पाठ भी पढ़ाया। पुलिस ने लोगों से बिना कारण घरों से बाहर न निकलने का आह्वान किया। इसके अलावा लोगों से अपील की कि कोरोना कर्फ्यू ढील के दौरान परिवार का एक सदस्य ही सामान खरीदने के लिए घर से निकले।
गौरतलब है कि इलाके में कोरोना के मामले गत वर्ष की अपेक्षा इस साल ज्यादा बढ़े हैं। ऐसे में प्रशासन सरकार की ओर से जारी निर्देशों की पालना करवाने का भरसक प्रयास कर रहा है। पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है लेकिन, अभी भी कुछ लोग बेवजह बाजारों में घूम रहे हैं। उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। डीएसपी विशाल वर्मा का कहना है कि पुलिस जगह-जगह नाके लगा रही है और बेवजह घूमने वाले लोगों को वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें