फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर 62 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 62 चालकों के चालान काटे हैं। 36 चालकों से मौके पर ही 38,500 रुपये का जुुर्माना वसूला गया है। जबकि, 26 वाहनों के चालान कोर्ट में भेजे गए हैं। गौरतलब है कि ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए चंबा पुलिस ने 16 जून से जिले भर में विशेष अभियान चला रखा है। इसके तहत यातायात पुलिस जगह-जगह नाके लगाकर दोपहिया वाहन चालकों पर शिकंजा कस रही है।
विज्ञापन

चालान काटने के साथ ही चालकों को हिदायत दी गई कि वे दोबारा अपने वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण न फैलाएं। डीएसपी अजय कपूर ने बताया कि दोपहिया वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाना मोटर वाहन अधिनियम की धारा 190(2) में दंडनीय है। इसमें दोषी को तीन माह की कैद और दस हजार रुपये तक का जुर्माना भी हो सकता है। वहीं, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें