चंबा। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाए गए कर्फ्यू में जिला पुलिस लोगों के लिए किसी देवदूत से कम नहीं है। एक तरफ जहां पुलिस नाकों और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर रही है तो वहीं शहर के असहाय और बुजुर्गों को घर पर दवाइयों भी पहुंचा रही है।
वीरवार को पुलिस के जवानों ने 24 घंटे ड्यूटी के साथ मानवता का धर्म निभाते हुए रक्तदान भी किया। मेडिकल कॉलेज में रक्त की कमी न हो इसके लिए पुलिस ने यह अभियान चलाया है। इसमें यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल इबरार मिर्जा, योगराज और हरिंदर सिंह ने शामिल हैं।
बुजुर्गों के लिए देवदूत बनी पुलिस
देश दुनिया में कोरोना के कहर के बीच जिला पुलिस लोगों के लिए मानवता की मिसाल कायम कर रही है। जिले के असहाय और अकेले रहने वाले बुजुर्गों को घर-द्वार दवाइयां और अन्य सामान पहुंचाने का भी बीड़ा उठाया है।
इसके तहत जिले के 40 असहाय और अकेेले रहने वाले बुजुर्गों को समयानुसार दवाइयां पहुंचाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक चंबा ने पांच हजार रुपये की दवाइयां खरीदने की अनुमति दी है। इसके तहत बाकायदा दो जवानों सहित एक गाड़ी दवाइयां पहुंचाने के काम में लगाई गई है। दवाईयां देने के बाद बिल के अनुरूप लोगों से पैसे लिए जा रहे हैं।
इन नंबरों पर करें संपर्क
पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंबा 78768-93001, एएसपी चंबा 78768-93002, डीएसपी हेडक्वार्टर 78768-93003, एसडीपीओ सलूणी 78768-93004, एसडीपीओ डलहौजी 78768-93005, एसएचओ सदर चंबा 78768-93006, एसएचओ चुवाड़ी 78768-93007, एसएचओ तीसा 78768-93009, एसएचओ भरमौर 78768-93010, एसएचओ डलहौजी 78768-93011, एसएचओ किहार 78768-93012, एसएचओ खैरी 78768-93013, एसएचओ पुलिस स्टेशन चंबा 78768-93014, पुलिस चौकी सीटी 78768-93015, पुलिस चौकी सुल्तानपुर 78768-93016, द्रड्डा चौकी 78768-93017, खज्जियार चौकी 78768-93018, सिहुंता चौकी 78768-93019, बकलोह चौकी 78768-93020, नकरोड़ चौकी 78768-93023, होली चौकी 78768-93025, गैहरा चौकी 78768-93026, डलहौजी सीटी 78768-93027, बेलून कैंट 78768-93028, बनीखेत चौकी 78768-93029, सलूणी चौकी 78768-93030, सुरंगानी चौकी 78768-93031, तेलका चौकी 78768-93032, सुरंगानी 78768-93033, चौहडा 78768-93034 और कंट्रोल रूम 86288-78115 के फोन नंबर जारी किए हैं।
24 गरीबों को खिलाया खाना
पुलिस जवान घरों में खाना बनाकर या फिर पुलिस मेस से लाकर भूखे प्यासे लोगों का पेट भर रहे हैं। वीरवार को जिले के अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने 24 से अधिक लोगों को खाना खिलाया गया।
पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस विभाग ड्यूटी के साथ-साथ मानवता का धर्म भी निभा रहा है। कर्फ्यू के दौरान घरों से बाहर निकलने में असमर्थ लोग पुलिस विभाग को मोबाइल के जरिये दवाइयों की पर्ची भेज कर सकते हैं। इसके बाद पुलिस जवान दवाइयां खरीदकर लोगों के घरद्वार पहुंचा रहे हैं।