चंबा पुलिस की निगरानी में रविवार को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ। इस परीक्षा में शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण रहने वाले कुल 4,447 अभ्यर्थियों में से 4,366 ने परीक्षा केंद्र में मौजूदगी दर्ज करवाई। जिनमें 964 महिला और 3,402 पुरुष मौजूद रहे।
इस परीक्षा में शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल अभ्यर्थियों में से 79 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से अनुपस्थित रहे। जिनमें 72 पुरुष व 7 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। चंबा के दो विद्यार्थियों ने किन्नौर जिला में लिखित परीक्षा दी है।