चंबा। जिला पुलिस की ओर से बेवजह घूमने वालों पर की गई सख्ती कामयाब रही है। पिछले एक सप्ताह से जारी कार्रवाई का असर शुक्रवार को खूब दिखा। अब इक्का दुक्का वाहन ही आवाजाही करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान भरमौर हाईवे पर हरदासुरा में नाकाबंदी के दौरान बेवजह घूम रहे दो वाहनों को जब्त किया गया है। इसमें एक निजी कार और दोपहिया वाहन शामिल रहे। वाहनों पर बेवजह घूमने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।
गौरतलब है कि कोविड-19 के चलते लॉकडाउन लागू है। सरकार और प्रशासन की ओर से कर्फ्यू ढील एक घंटा बढ़ाई गई है। ऐसे में अतिरिक्त ढील के चलते आवाजाही भी काफी बढ़ गई थी। लिहाजा, पुलिस ने बेवजह वाहन दौड़ाने वालों पर कार्रवाई जारी रखी है।
पंकज सलारिया