फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रेहड़ी-फड़ी वालों को पीएम स्वनिधि ऋण वितरित किया

Sun, 21 Sep 2025 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के नगर परिषद कार्यालय परिसर डलहौजी में लोक कल्याण मेले के दौरान वि​​भिन्न संस्थाओं के पदा​
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद डलहौजी की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें स्थानीय बैंक अधिकारियों, एनयूएलएम के जिला परियोजना प्रबंधक और 23 रेहड़ी-फड़ी वालों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मेले का मुख्य उद्देश्य रेहड़ी-फड़ी वालों को जानकारी और सहायता प्रदान करना रहा ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्तरीय ऋण योजना के बारे में बताया गया। योजना के तहत 15,000 रुपये का प्रारंभिक ऋण उपलब्ध होता है, जिसके बाद समय पर अदायगी करने पर 25,000 और उसके बाद 50,000 रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, मातृ वंदना योजना और प्रधानमंत्री जन धन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। मेले के दौरान रेहड़ी-फड़ी वालों के 8 आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजे गए।
नगर परिषद की ओर से कुल 12 रेहड़ी-फड़ी वालों को प्रधानमंत्री स्वनिधि ऋण स्वीकृत कर वितरित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और डिजिटल वित्तीय सेवाओं को अपनाने के लिए रेहड़ी-फड़ी वालों को प्रोत्साहित किया। नगर परिषद डलहौजी की कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-फड़ी वालों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें