फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राष्ट्रीय खेलों में डंका बजाने वाले खिलाड़ी नवाजे

Thu, 15 Jan 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के डीएवी स्कूल हरदासपुरा में राष्ट्रीय स्तर पर विजेता रहे ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते प
विज्ञापन
चंबा। डीएवी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा, चंबा के खिलाड़ियों ने डीएवी स्कूलों की राष्ट्रीय खेलों में डंका बजाया है। स्कूल पहुंचने पर इन होनहारों को सम्मानित किया गया। रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर-14 के 68 किग्रा वर्ग में दिवित और अंडर-17 के 80 किग्रा वर्ग में हर्षित ने स्वर्ण पदक जीते हैं। नितीश (60 किग्रा) ने रजत और अथर्व (55 किग्रा) ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की शान बढ़ाई। इसके अलावा अंडर-19 बालक वर्ग में कौकब (65 किग्रा) और आदर्श (61 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में शिवम और प्रणव ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी बौद्धिक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। रांची (झारखंड) में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अनुराग ने कांस्य पदक जीता। नई दिल्ली में अंडर-19 बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में श्रेया ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुलेरिया ने सभी विजेता छात्रों, खेल शिक्षकों रवि राणा व अश्विनी कुमार और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें