फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कबड्डी के दम पर चंबा की टीम में जगह बनाने को भिड़े खिलाड़ी

Sun, 11 Oct 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के खेलो इंडिया सेंटर चमीणू में कबड्डी ट्रायल के दौरान ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
चमीनू में पुरुष और महिला वर्ग के ट्रायल, 21 अक्तूबर से सोलन में होगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

फुर्ती, तकनीक और दमखम के आधार पर परखा खिलाड़ियों का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कबड्डी के मैदान में दमखम दिखाकर जिला टीम में जगह बनाने के लिए रविवार को चमीनू में खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
खेलो इंडिया सेंटर चमीनू में जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से 52वीं राज्यस्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए पुरुष और महिला वर्ग के ट्रायल करवाए गए। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, फुर्ती, तकनीक और खेल कौशल को परखा गया। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने और जिला टीम में जगह पक्की करने के लिए पूरा जोर लगाया। खेलो इंडिया कबड्डी कोच मोहम्मद रफी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुरेंद्र सिंह और मनोज कुमार की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 21 से 23 अक्तूबर तक सोलन के ठोडो मैदान में होने वाली 52वीं राज्यस्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में जिला चंबा का प्रतिनिधित्व करेंगे। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों के लिए यह ट्रायल अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर रहा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। चयनित खिलाड़ियों के सामने अब सोलन में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें