बारिश के बाद तिरछा हुआ बिजली का खंभा। संवाद
चंबा। भरियां गांव की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हरदासपुरा के समीप एक खंभा गिर गया है।
इस वजह से बिजली लाइनें टूट गई हैं। इस कारण बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई है। ग्रामीणों में राकेश कुमार, सुनील कुमार, देव राज, अमर सिंह और रोशन लाल का कहना है कि शनिवार को पूरा दिन बिजली नहीं आई। इस वजह से उन्हें काफी परेशानियां पेश आईं। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता मनेष कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि खंभे को नुकसान पहुंचा है। कहा कि बोर्ड व्यवस्था बहाल करने के प्रयास कर रहा है। संवाद