फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गौरीकुंड जाने के लिए होली हेलिपैड पर उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
होली हेलीपैड में लैंड करता चौपर।संवाद
विज्ञापन
होली (चंबा)। दिन मंगलवार समय सुबह 7:00 बजे। स्थान होली हेलिपैड। होली से गौरीकुंड जाने के लिए यात्री हेलिपैड में पहुंच रहे हैं। 7:10 बजे उड़ानें शुरू होती हैं। यात्री अपना टिकट भी हेली टैक्सी सेवा प्रबंधन से कन्फर्म कर रहे हैं। दोपहर तक उड़ानें जारी हैं। दोपहर करीब 2 बजे मौसम ने करवट लेता है। आसमान में बादल होने के चलते हेली टैक्सी सेवा बंद कर दी जाती है। इसके बाद दोपहर बाद चार बजे मौसम खुलता है और उड़ानें दोबारा से शुरू होती हैं। मणिमहेश यात्रा के बीच भरमौर से हवाई उड़ानें बंद होने का असर अब होली हेलिपैड पर दिखाई देने लगा है। पिछले दो दिनों में होली हेलिपैड से गौरीकुंड जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में करीब 50 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हेलिपैड पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से होली हेलिपैड से गौरीकुंड के लिए प्रति यात्री 6255 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। भरमौर से उड़ानें बंद होने के बाद होली से गौरीकुंड तक हेलिकॉप्टर सेवा श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण विकल्प बन गई है। पिछले दो दिनों में सामान्य दिनों की तुलना में करीब 50 फीसदी अधिक श्रद्धालु होली हेलिपैड पहुंचे हैं। इससे हेलिपैड पर यात्रियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। मणिमहेश यात्रा के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में भी होली से हवाई सेवा की मांग बढ़ने की संभावना है। भरमौर के एडीएम विकास शर्मा ने बताया कि होली से भी उड़ानें करवाई जा रही हैं। भरमौर में सेवाएं प्रभावित होने के कारण अब होली की तरफ श्रद्धालु रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मणिमहेश यात्रा के दौरान भद्रवाह से आने वाले जत्थे में शामिल श्रद्दालु दो दिन तक भरमौर हेलिपैड में ठहराव करते हैं। इस वजह से हेली टैक्सी सेवा प्रभावित रहती है। यह पौराणिक प्रथा है। इसके तहत प्रशासन इन श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था करता है ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें