फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क किनारे रेत के ढेर दे रहे हादसों को न्योता

Wed, 02 Oct 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर राजपुरा के पास सड़क किनारे रेत के ढेर लगे होने से वाहन चालक और राहगीर परेशान हैं। रेत के ढेर से सड़क का दायरा सिकुड़ रहा है। इससे वाहन दुर्घटना की संभावना भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

हवा चलने पर रेत के कण उड़कर राहगीरों और वाहन चालकों की आंखों में चले जाते हैं। इससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।
टेक चंद, रवि कुमार, हंसराज, मनोज कुमार, सुरेंद्र, भाग सिंह और सुरेश कुमार ने बताया कि राजपुरा में रेत के ढेर एक दिन से नहीं, बल्कि पिछले कई महीनों से लगे हैं। पुलिस या अन्य कोई भी विभाग रेत रखने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि राजपुरा में सड़क किनारे रेत के ढेर लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें