फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मटर में पीला रतुआ दिखे तो विभाग को बताएं किसान

Wed, 02 Oct 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंसबा में किहार के डांड में मटर की नकदी फसल की जांच के दौरान कृषि उपनिदेशक कुलदीप कुमार धीमान।
विज्ञापन
चंबा। पिछले साल किहार और डांड पंचायत में मटर की फसल पीला रतुआ की चपेट में आ गई थी। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा था। ऐसे में इस बार पीला रतुआ रोग को लेकर विभाग पहले ही सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को किहार और डांड पंचायत का दौरा किया और मटर की फसल की जांच की। इस बार मटर की फसल पर पीला रतुआ रोग नहीं लगा है, लेकिन विभाग ने किसानों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने कहा कि अगर फसल में पीला रतुआ नजर आता है तो किसान तुरंत कृषि विकास अधिकारी कार्यालय सलूणी या कृषि उपनिदेशक कार्यालय में संपर्क करें। इस दौरान स्थानीय किसान अनिल कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, रमेश कुमार और राजेंद्र कुमार मौजूद थे। गौरतलब है कि गत वर्ष किहार सेक्टर की स्थानीय पंचायत किहार और डांड में मटर की फसल पीला रतुआ की चपेट में आ गई थी। इसके चलते फसल प्रभावित हुई थी। इस कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार कृषि विभाग ने अग्रिम तौर पर खेतों का निरीक्षण किया और फसल का जायजा लिया।
विज्ञापन

उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि डांड और किहार पंचायत में फसल सुरक्षित है। फसल को किसी प्रकार की बीमारी नहीं लगी है। कहा कि इस बारे में किसानों को भी जागरूक किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें