फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुगला, करियां में जेसीसी से हटाए कचरे के ढेर

Sat, 22 Aug 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कचरे के कारण लोगों को वहां से आवाजाही करने में हो रही थी परेशानी
विज्ञापन

बदबू से परेशान हो रहे थे लोग, कचरा हटने के बाद ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुगला और करियां में सड़क के किनारे लगे कचरे के ढेरों से लोगों को राहत मिल गई है। कई दिनों से गंदगी और बदबू से परेशान लोगों की शिकायत के बाद पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से कचरे के ढेर हटवा दिए हैं।
शिव मंदिर मुगला, जुखराड़ी वार्ड और करियां एनएचपीसी गेट के पास सफाई करवाकर सड़क किनारे का क्षेत्र साफ कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने समस्या का समाधान होने पर राहत जताई है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की अमर उजाला में खबर छपने के बाद पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी हरकत में आए। शिव मंदिर मुगला के पास लगे कचरे के ढेर नगर परिषद ने साफ करवा दिए। जुखराड़ी वार्ड और करियां एनएचपीसी गेट के साथ कचरे के ढेरों को पंचायत प्रतिनिधियों ने साफ करवा दिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में सूरज कुमार, चमन सिंह, महिंद्र सिंह, रवि कुमार, अजय कुमार, संजय शर्मा और केवल कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से सड़क किनारे कचरे के ढेर लगे थे। इससे बदबू फैल रही थी। लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही थी। बीमारी फैलने का भी खतरा था। उधर, करियां पंचायत प्रधान दीपक राणा ने बताया कि सड़क के किनारे लगे कचरे के ढेरों को साफ कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें