चंबा। एक तरफ नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने का अभियान चलाया है, दूसरी ओर हाईवे के किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। ऐसे में शहर को साफ-सुथरा रखने के नगर परिषद के दावे हवा को रहे हैं।
हरदासपुरा वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे गंदगी का आलम है। लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी घरों से कूड़ा तो ले जा रहे हैं, मगर इसे सड़क के किनारे रखा जा रहा है। रमेश कुमार, सुमित कुमार, अमित कुमार, तनु कुमारी और सुरेंद्र सिंह का कहना है कि नगर परिषद को इस अभियान को सही ढंग से कार्यान्वित करना चाहिए। जब कूड़ा घरों से ले जा रहे हैं तो इसका निष्पादन भी सही ढंग से होना चाहिए। नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि इस बारे में ठेकेदार को उचित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। संवाद