फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साच पास के पास पिकअप पलटी, बाल-बाल बचे सवार

Mon, 27 Jul 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
किलाड़ से तीसा की तरफ मटर की खेप लेकर जा रहा था वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल के तहत बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग पर रविवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। किलाड़ से तीसा की तरफ मटर की खेप लेकर आ रही एक पिकअप साचपास के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में उतर गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।
दुर्घटना के समय सड़क पर फिसलन थी। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। चालक और अन्य सवारियों ने समय रहते गाड़ी से छलांग लगा दी। इस कारण उनकी जान बच गई। वाहन में सवार सभी लोग पांगी घाटी के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद सभी लोग किलाड़ लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के मौसम में क्षेत्र की सड़कों की हालत खराब हो जाती है। आए दिन इस मार्ग पर छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। वाहन चालकों अमित कुमार, नरेश कुमार, दलीप सिंह, बचन सिंह ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह टूट-फूट और मलबा होने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। इस संबंध में बरसात से पहले बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग की समुचित मरम्मत और सुरक्षा उपाय करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें