फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खाई में गिरी पिकअप, चालक समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
चंबा में बग्गी-बासा-समाह मार्ग पर पिकअप हादसे में जान गंवाने वाले मृत्कों की फोटो।स्रोत फाईल फो
विज्ञापन
बनीखेत/तेलका (चंबा)। बग्गी-बासा-समाह मार्ग पर तिमली मोड़ के समीप बुधवार रात करीब 9:30 बजे एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के समय चालक समेत वाहन में चार युवक सवार थे। सभी बासा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान सुनील कुमार (28) पुत्र उत्तम चंद और करण कुमार (24) पुत्र कुंडू राम निवासी गांव बासा, डाकघर बग्गी, तहसील सलूणी के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान अंकुश कुमार पुत्र पवन कुमार और सुनील कुमार पुत्र काकू राम निवासी गांव बग्गी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी टैक्सी चालक मनोज कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी कार से समलेऊ से घर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार के आगे चल रही पिकअप राजणी गांव से करीब 250 मीटर आगे तिमली मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन गिरने की आवाज सुनकर वह और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एक युवक किसी तरह ढलान से सड़क तक पहुंचने में कामयाब रहा, जबकि दूसरे घायल युवक को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। चालक और एक अन्य युवक को भी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। चारों को उपचार के लिए समलेउ स्थित एनएचपीसी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सक ने चालक और एक अन्य युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि, दो अन्य घायलों को भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया। उपचाराधीन दो घायलों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें