फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कचरे के धुएं में घुट रहा चंबा शहर, नगर परिषद पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। तत्वानी में कचरे के ढेर में आग लगाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इससे उठने वाले धुएं ने आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने अब नगर परिषद चंबा के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। बोर्ड ने नगर परिषद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के लिए पीसीबी के सदस्य सचिव शिमला को पत्र लिखकर मामला उठाया है। अब नगर परिषद पर भारी-भरकम जुर्माना लगने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


पिछले कई दिन से तत्वानी में कचरे के ढेर में लगातार आग लगाई जा रही है। इससे उठने वाला धुआं आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में फैल रहा है। सुल्तानपुर वार्ड के लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, चंबा शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को भी सड़क के आसपास फैले धुएं के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से नगर परिषद को पहले भी कई बार कचरे में आग न लगाने की चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ। बार-बार आग लगाए जाने से नाराज बोर्ड ने अब मामले में उच्च स्तर पर कार्रवाई की पहल की है। अब सबकी निगाहें शिमला से होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि सदस्य सचिव की ओर से सख्त कदम उठाया जाता है तो नगर परिषद पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि खुले में कचरा जलाने के लिए नगर परिषद को चेतावनी जारी की गई, लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं किया गया। इसके चलते पीसीबी सदस्य सचिव को रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है। वहां से अब बड़ी कार्रवाई होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें