चंबा में चुराह के चांजू नाला के पास दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी।स्रोत जागरूक पाठक
चुराह(चंबा)। चंबा-तीसा मुख्य सड़क पर वीरवार शाम एक बोलेरो पिकअप (नंबर HP-73-8411) चांजू नाले में जा गिरी। हादसा इतना भयंकर था कि वाहन करीब 30 से 40 मीटर नीचे नाले में जा गिरा। दुर्घटना के समय गाड़ी में दो लोग देस राज निवासी गांव मझोगा और एक युवती कल्पना निवासी देहग्राह सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही नकरोड़ टैक्सी यूनियन के चालकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अपनी टैक्सियों में डालकर सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। अस्पताल में दोनों की जांच की गई। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ।