फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धनावल में बिजली की चोरी करने पर व्यक्ति को 7400 रुपये जुर्माना

Sun, 10 Nov 2024 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र चुराह की जुंगरा पंचायत के धनावल गांव में बिजली बोर्ड ने बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 7400 रुपये जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही अब बोर्ड ने व्यक्ति के घर में नया बिजली मीटर लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बोर्ड को क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके मद्देनजर बोर्ड की टीम ने शनिवार को छापा मार कर बिजली की अनियमितताओं की जांच की। टीम जब धनावल गांव के एक दो मंजिला घर में बिना बिजली मीटर के ही बिजली का इस्तेमाल होने का खुलासा हुआ। घर के भीतर जाने पर टीम को पता चला कि बिजली के खंभे से कुंडी लगाकर बिजली की आपूर्ति की गई थी।
टीम ने मकान मालिक को पहले कड़ी फटकार लगाई और उसे बिजली चोरी के लिए नियमानुसार 7400 रुपये का जुर्माना भरने का निर्देश दिया। इसके अलावा टीम ने बिजली की अवैध कुंडी के लिए लगाए गए तारों को भी जब्त कर लिया। अब मकान मालिक को अपने घर की बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए बिजली मीटर लगवाना अनिवार्य होगा। विभागीय अधिकारी ने बताया कि बिजली की चोरी को रोकने के लिए बोर्ड की टीमें क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन

धनावल गांव में एक व्यक्ति ने घर में कुंडी लगाकर बिजली ले रखी थी। इसके लिए उसे 7400 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही मीटर लगवाने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन

-अमित कुमार, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें