फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों की हड़ताल 11 वें दिन भी जारी

Mon, 11 Jan 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 चांजू में आईएनर्जी परियोजना के खिलाफ प्रभावितों की हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। प्रभावित मुआवजे को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ हड़ताल कर रहे हैं। परियोजना निर्माण के कार्य के दौरान दलींजन गांव में काफी नुकसान हुआ है। लोगों के घरों में दरारें पड़ गई हैं। कई लोगों के घर इतने ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुके हैं कि वे अपने घरों में नहीं रह सकते। इसलिए वे अपने रिश्तेदारों के घरों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



कंपनी प्रबंधन ने प्रभावितों को उचित मुआवजा देने का वादा कर रखा था लेकिन अभी तक कंपनी ने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा नहीं दिया है। इस बात को  लेकर प्रभावित परिवारों में काफी रोष है।


प्रभावितों में मुसदी राम, राम लाल, झंडा राम और लाल चंद ने बताया कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ उनकी हड़ताल 11वें दिन में पहुंच गई है लेकिन अभी तक कंपनी प्रबंधन ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन



 उन्होंने कहा कि परियोजना के निर्माण से कई परिवार बेघर हो गए हैं परंतु उन्हें अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। प्रशासन की ओर से हर बार उन्हें आश्वासन ही मिलता है। उन्होंने कहा कि वे तब तक अपनी हड़ताल को खत्म नहीं करेंगे, जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया  जाएगा। उधर, कंपनी प्रबंधन ने प्रशासन के साथ मिलकर दोबारा से मुआयना करवाने और मुआवजा देेने की बात दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें