फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क झुंडों में खरीदारी पड़ सकती है भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में लगातार बढ़ती जा रही भीड़ बड़े खतरे की ओर संकेत दे रही है। शहर में खरीदारी करने पहुंच रहे लोग जहां झुंड लगाकर दुकानों के बाहर खड़े हो रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ बिना मास्क भी शहर में चहलकदमी कर रहे हैं। भरमौर चौक से पैदल आवाजाही कर रहे लोग भी कोरोना नियमों को दरकिनार कर मास्क नहीं पहन रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नौ बजे से शहर में भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। दोपहर तीन बजे तक काफी संख्या में लोग बाजार पहुंच जाते हैं। कुछ लोग कोरोना नियमों को दरकिनार कर दुकानों से खरीदारी करते हैं। हालांकि, प्रशासन ने खतरे को भांपते हुए चौगान नंबर एक और मुख्य बाजार में निगरानी टीमों की तैनाती कर दी है। बावजूद इसके, कोई सकारात्मक परिणाम अभी तक नहीं दिख रहे हैं। लगातार बढ़ती भीड़ कोरोना महामारी को दावत दे रही है।
उधर, शहर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी कुछ और बंदिशें लगाने के संकेत दे रहा है। शहर में वन-वे ट्रैफिक का मामला भी प्रशासन के विचाराधीन है। इसके अलावा भरमौर चौक में लोगों को कोरोना का पाठ पढ़ाने के लिए प्रशासन निगरानी टीम की तैनाती करने की तैयारी की जा रही है। बहरहाल, कोरोना महामारी की इस विकट परिस्थिति में लोगों की भीड़ संक्रमण को बढ़ाने की दिशा में जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि, शुक्रवार को शहर में पुलिस जवानों की टीमें जगह-जगह लोगों को कोविड नियम पढ़ाती दिखी। जवानों ने लोगों को कोविड नियमों का पालन करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
एक सप्ताह में 158 पॉजिटिव, 197 रिकवर
जिले में पिछले एक सप्ताह में कोरोना के 158 मामले सामने आए हैं और 197 मरीजों ने कोरोना को हराया भी है। दो बार 40-40 मामले भी सामने आए हैं। लोगों की लापरवाही अगर इसी तरह जारी रहती है तो इससे कोरोना संक्रमण का ग्राफ फिर बढ़ सकता है।
एसडीएम नवीन तनवर का कहना है कि शहर में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने माना कि शहर में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। कुछेक योजनाएं प्रशासन के ध्यान में हैं जिन्हें जल्द लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें