चंबा में परिवहन निगम की बस में बिना मास्क बैठे कुछ लोग।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिले में भले ही कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही हो लेकिन, अभी भी लोगों का लापरवाह रवैया जारी है। न्यू बस स्टैंड से स्थानीय रूटों पर दौड़ रही एचआरटीसी की बसों में यात्री बिना मास्क और दो गज की दूरी नियम की अवहेलना कर आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने का अंदेशा है।
हालांकि, सरकार की ओर से पचास प्रतिशत यात्रियों की ही आवाजाही करने के निर्देश दिए हैं लेकिन बसों में खचाखच भीड़ होने से निर्देशों की अवहेलना हो रही है। जिले में वर्तमान कोरोना की स्थिति पर नजर दौड़ाएं तो दो सौ से अधिक सक्रिय मामले हैं।
इसके अलावा जिले में पॉजिटिविटी रेट भी ज्यादा कम नहीं हुई है। बावजूद इसके लोग अब लापरवाह होते जा रहे हैं। शहर में भी काफी संख्या में लोग आवाजाही कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से आह्वान किया है कि वे सार्वजनिक स्थलों में ज्यादा भीड़ न करें। जरूरी होने पर ही बाजार का रुख करें।