फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिंजर मेले में झूला संचालकों की मनमानी पर भड़के लोग

Thu, 06 Aug 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिक किराया और कम चक्कर लगाने पर विवाद
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान झूला संचालकों की मनमानी को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मेले में प्रतिदिन झूलों के संचालन को लेकर किसी न किसी प्रकार का विवाद सामने आ रहा है।
सबसे अधिक शिकायत इस बात को लेकर मिल रही है कि झूला संचालक निर्धारित से अधिक राशि वसूलने के बावजूद लोगों को पूरे चक्कर नहीं लगवा रहे हैं। इसे लेकर कई स्थानों पर लोगों और झूला संचालकों के बीच बहस भी हुई। मेले में पहुंचे लोगों का आरोप है कि झूले की टिकट के नाम पर ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। बावजूद इसके झूले में बैठने वालों को केवल दो चक्कर लगवाकर ही उतार दिया जाता है। इससे खासकर बच्चों और युवाओं में निराशा देखने को मिल रही है। कई लोगों ने मौके पर ही इसका विरोध भी जताया। स्थानीय निवासी करुण कुमार, अंजुम, हेमंत और अभिमन्यु सहित अन्य लोगों ने बताया कि पहले ही झूलों का किराया काफी अधिक है। ऐसे में संचालकों की ओर से कम चक्कर लगवाना अनुचित है। जब पूरी राशि ली जा रही है तो लोगों को तय समय और उचित संख्या में झूला झूलने का अवसर मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मेले में आने वाले अधिकांश परिवार बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों का रुख करते हैं लेकिन झूला संचालकों की इस कार्यप्रणाली से मेले का आनंद फीका पड़ रहा है। आरोप है कि अधिक से अधिक लोगों को झूला झुलाने के उद्देश्य से समय और चक्करों में कटौती की जा रही है। मेले में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए लोगों ने जिला प्रशासन और मेला प्रबंधन समिति से झूला संचालकों की कार्यप्रणाली पर निगरानी रखने, टिकट दरों और झूलों के संचालन के लिए स्पष्ट मानक तय करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें