फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुभाष प्रिंस और प्रदीप सरयाल के गीतों पर झूमे सराहन के लोग

Thu, 22 Oct 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। रामलीला क्लब युवक मंडल सराहन की ओर से दस दिन तक रामलीला मंचन के बाद बुधवार रात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें करियां वार्ड के जिला परिषद सदस्य राज सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने क्लब को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम का आगाज क्लब सदस्यों ने प्रभु श्रीराम की आरती से किया। इसके बाद चंबा के युवा कलाकार मास्टर मनन ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर समां बांधा। प्रदीप सरयाल ने पंजाबी, हिंदी और पहाड़ी गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सावन जरयाल ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। उन्होंने अपने पिता के गाए गीत प्रस्तुत कर लोगों की पुरानी यादें ताजा कर दीं। वहीं, वॉइस ऑफ शिमला फेम गायक सुभाष प्रिंस ने पंजाबी, हिंदी और पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या में लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का खूब आनंद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें