फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंद्रमणि की मौत से जब्बल में मातम, रातभर नहीं लगी किसी की आंख

Thu, 22 Oct 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हंसमुख स्वभाव के कुलेठी के असमय जाने से गांव में शोक, परिजनों और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी के आकस्मिक निधन से जब्बल गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों के अनुसार, पूरी रात किसी की आंख नहीं लगी और हर कोई नम आंखों से उन्हें याद करता रहा।
जब्बल निवासी योगराज, संजीव कुमार, बिमला देवी और आरती देवी ने बताया कि चंद्रमणि कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही थे। हंसमुख स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वह लोगों के बीच खास पहचान रखते थे। उनके अचानक चले जाने से ग्रामीणों को अब भी इस दुखद घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के होली उपमंडल के प्रस्तावित दौरे को लेकर चंद्रमणि काफी उत्साहित थे। उनके असमय निधन से परिवार, परिचितों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गहरा आघात पहुंचा है। गांव में हर कोई उन्हें याद कर दुख जताता नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें